स्टीव जॉब्स एक महान कर्मयोगी
Best Motivational Article of Steve Jobs in Hindi
दोस्तोँ आज हम आप सब के साथ Steve Jobs की कुछ प्रेरणादायक बातेँ
प्रस्तुत कर रहे हैँ। Steve Jobs तकनीकी के क्षेत्र मेँ एक बहुत बड़े
आविष्कारक थे, साथ ही वो एक महान प्रेरक प्रवर्तक के रूप मेँ भी उभरे।
उन्होँने समय-समय पर जो प्रेरणादायक बातेँ कही हैँ, वह आज हम सभी युवाओँ
के लिये प्रेरणास्रोत बन सकती है। आज आप सभी के सामनेँ उनकी
प्रेरणास्प्रद बातोँ का कुछ अंश हम प्रस्तुत कर रहे हैँ-
(1.)”आपका समय सीमित है, इसलिये इसे किसी और की जिँदगी जीकर व्यर्थ मत
कीजिये, बेकार की सोँच मेँ मत फँसिये। दुसरोँ के विचारोँ की शोर मेँ
अपनेँ अंदर की आवाज को, अपनी Intution को मत डुबनेँ दीजिये।”
Steve का यह कथन कितना सत्य है। गुजरा हुआ हर पल हमारी जिँदगी से कुछ न
कुछ चुरा ले जाता है और इसका हमेँ पता तक नहीँ चलता। यदि हम इसी तरह अपना
समय तालमतोल मेँ बिताते रहे, एक-एक पल खोते रहे तो एक दिन हमारे अंतर्मन
से आवाज आ ही जायेग कि ‘अरे! हमनेँ तो जिँदगी मेँ कुछ किया ही नहीँ,
जिँदगी को कभी खुलकर जीया ही नहीँ और हमारी आधी जिँदगी बेकार के दोस्तोँ
के साथ मौजमस्ती मेँ ही बीत गई। मनुष्य चाहे तो हर असंभव को संभव सिध्द
कर सकता है,
कहा भी गहा है, मनुष्य अपनेँ भाग्य का निर्माता स्वयं है। हमारे अंदर
अनंत शक्तियाँ छिपी हैँ, सब कुछ हमारे भीतर है, फिर भी हम क्योँ घबराते
हैँ। हमेँ किसके सहारे की जरूरत है, और हम क्योँ दुसरोँ के विचारोँ का
बोझ ढो रहे हैँ। Steve नेँ जो कहा वो शत् प्रतिशत सच है कि अपनी
अंतर्त्मा की आवाज सुनोँ, आखिर तुम्हारा अन्तर्मन जो कह रहा है, उसी की
सुनोँ और आखिर वही करो जिसमेँ तुम्हारी रूचि है और जहाँ तुम अपनी पुरी
ऊर्जा लगा सकते हो। यदि आज तुम अपने अंदर की आवाज को नहीँ सुन पाओगे तो
पछताने के अलावा और कुछ बाकि नहीँ रहेगा, इसलिये यही सही है कि आप अपनेँ
अंदर की आवाज को स्वतंत्र रहनेँ दीजिये।
(2.) मेरे पास इकलौती चीज है, जो मुझे संघर्ष करनेँ की प्रेरणा देती रही, वह था मेरे अपनेँ लिये किये गये कार्य से प्यार
Steve नेँ कहा है-
आप Really क्या पसंद करते हैँ ये आपको जानना होगा, जितना अपनेँ Love को
Find करना जरूरी है, उतना ही उस काम को जानना जरूरी है जिसे आप सचमुच
Enjoy करते होँ। आपका काम आपकी जिँदगी का एक बड़ा हिस्सा होगा और Truely
satisfied होनेँ का सिर्फ एक ही तरीका है कि आप वो करेँ जिसे आप सचमुच एक
बड़ा काम समझते होँ। और बड़ा काम करनेँ का सिर्फ एक ही तरीका है कि आप वो
करेँ जो करना आप Enjoy करते होँ।
यदि आपको अभी तक वो काम नहीँ मिला है तो आप रूकिये मत उसे खोजते चलिये
जैसा कि दिल से जुड़ी हर चीज मेँ होता है, वो जब आपको मिलेगा तब आपको पता
चल जायेगा और जैसा कि किसी अच्छी Relationship मेँ होता है वो समय के साथ
और अच्छा होता जायेगा। इसलिये खोजते रहिये, रूकिये मत..@
Steve को Struggle की प्रेरणा अपनेँ काम से ही मिली, उनका हमेशा से यही
मानना था “कार्य दैवीय है” तो फिर आप इससे क्योँ भाग रहे हैँ। यदि काम
करना है तो लगे रहना होगा, डँटना होगा, अपनी क्षमताओँ का भरपुर प्रयोग
करना होगा और जब तक आप जब तक आप अपनेँ काम मेँ सफल न हो जायेँ, और जब तक
आप कार्य पुरा खतम न हो जाये तब तक अपनेँ को किसी भी प्रकार का ढील मत
दीजिये। रूकिये मत, यदि आप आगे बढ़ते जायेँगे तो यकीनन आपकी थकान दुर होती
चली जायेगी।
‘धीरे से डण्डा मारिये और गिल्ली को ऊपर उठाने का प्रयास कीजिये और जब
गिल्ली ऊपर उठ जाये तब उसे डण्डे से गगनगामी कर दीजिये।’ जो अपनेँ काम से
प्यार करते हैँ, वो लाखोँ मुसीबतोँ के बावजुद अंत मेँ जीतते ही हैँ।
Steve Jobs काम पर टुट पड़नेँ वाले, काम का नया रास्ता खोजनेँ वाले और
अपने काम से आखिर दम प्यार करनेँ वाले जिंदादिल व्यक्ति थे। Apple से
निकालने के बाद उन्होँने Next और Pixer मेँ सफलता पाई, कारण अपनेँ काम पे
जी जान लुटाना। उनका मानना था, “इस दुनिया मेँ ऐसा कोई भी कार्य नहीँ जो
इंसान के लिये असंभव हो। आपके दिल और दिमाग मेँ अपनेँ काम को लेकर जुनुन,
लगन और आत्मविश्वास होनी चाहिये। अपने काम को लेकर हमेशा यही विश्वास
होनी चाहिये कि आप इसे बखुबी पुरा कर सकते हैँ। यही काम से प्यार करनेँ
का असली मकसद है।
(3.) दुसरोँ से अलग सोँचिये और भीड़ से अलग नजर आईये।
दोस्तोँ Steve का यही सबसे बड़ा मंत्र रहा ‘अलग ढंग से सोचो और अलग ही नजर
आओ।’ वे कहते थे यदि जीतना है, आगे बढ़ना है और सफल होना है तो आपको अलग
ढंग से हटकर ही सोँचना होगा।
इसके लिये आपको अकेले ही चलना होगा। आजतक इस दुनिया मेँ जितनेँ भी
महापुरूष हुए हैँ, सबके सफलताओँ की शुरूआत अकेले ही हुई है। वो हमेशा
दोहराते थे- आप सब किसका Wait कर रहे हैँ? यहाँ आपको जितानेँ के लिये कोई
दुसरा नहीँ आयेगा, आपको खुद का साथ चुनना होगा। मंजिल आपके ठीक सामने है
इसलिये अभी से आपको अपनेँ कदम बढ़ानेँ होँगे। आप क्योँ पीछे मुड़कर देख रहे
हैँ, भले ही अभी कोई आपके साथ नहीँ पर वो दिन भी दुर नहीँ जब दुनिया आपकी
मुट्ठी मेँ होगी। इसीलिये अभी अकेले ही आपको आगे बढ़कर जीतना होगा।
यह जिँदगी आपको सिर्फ समय काटनेँ के लिये और सिर्फ भीड़ का हिस्सा बनने के
लिये ही नहीँ मिली है। इसलिये परिँदोँ की तरह पुरे स्वतंत्र होकर जिँदगी
को जीयेँ। परेशानियाँ तो आती जाती रहती हैँ, इसमेँ निराश होकर बैठने की
क्या जरूरत है! उठ खड़े होईये, अपनेँ निर्णय स्वयं लीजिये। आपको ये बात
समझनी होगी कि भीड़ कोई भी निर्णय नहीँ ले सकता, भीड़ के साथ चलोगे तो धुल
ही खाओगे और कुछ भी नहीँ कर पाओगे।
इसलिये ये निर्णय मैँ आप पर छोड़ता हूँ कि आपको भीड़ का हिस्सा बनना है या
फिर अपनी अलग पहचान बनानेँ के लिये भीड़ से हटकर सोचना है।
(4.) सबसे महत्वपूर्ण अपने दिल और अन्तर्ज्ञान पर अमल करने का साहस करेँ। किसी तरह उन्हेँ पहले से ही पता होता है कि आप सही मेँ क्या बनना चाहते हैँ। बाकी हर चीज गौण है।
Steve नेँ पुरी जिँदगी का दर्शन आज Youth के सामनेँ रख दिया। वे हमेशा
कहते थे- तुम्हेँ वाकई कहाँ जाना है और क्या बनना है ये तो तुम्हारी
आत्मा को ही पता है, फिर जो तुम्हारा दिल चाह रहा है उसे तुम अन्तर्मन तक
क्योँ पहुँचने नहीँ दे रहे हो।
तुम्हारे अंदर लक्ष्य पहले से ही निश्चित होता है इसलिये जैसा मैनेँ किया
ठीक तुम भी अपने मन की दिशा मेँ चलनेँ का साहस करो। वो करो जो तुम वाकई
करना चाह रहे हो, याद रखो जब तक तुम खुद को धोखा देते रहोगे, अपनेँ दिल
की बात को छुपाते रहोगे तब तक आगे नहीँ बढ़ सकते। और जिस दिन तुम अपने दिल
की आवाज सुनोगे, अपनेँ दिल का काम करोगे, सफलता तुम्हारा हाथ थाम चुकी
होगी….।
(5.)Stay Hungry Stay Foolish
हम सब युवाओँ के लिये एक बेहतरीन संदेश है Stay Hungry और Stay Foolish..
Stay Hungry:-
इसका मतलब है आपकी भुख कभी शांत न हो। नई चीजेँ खोजने की भुख आपमेँ हमेशा रहे।
स्टीव नेँ कहा है यदि आपनेँ किसी जानकारी या तथ्य पर पुरी तरह से विश्वास
कर लिया तो आपकी अगली खोज बंद हो जाएगी। आप कूप मण्डूक ही बने रहेँगे।
यदि आपनेँ अपनी खोज पर विश्वास नहीँ किया तो निश्चित है कि आप आगे खोज
करेँगे। खोज से नई- नई बातेँ सामने आती जायेँगी। उसका असर गहरा होता
जायेगा। यदि मैनेँ Apple- I की खोज को ही अंतिम खोज मान लेता और और कुछ
नया करनेँ के लिये आगे नहीँ आता, भुख को मार देता तो आज iPhone, iPad
आपके हाथ मेँ नहीँ होती।
Stay Foolish
Stay Foolish से मेरा मतलब है ,कभी भी अपने को बहुत ज्ञानी नहीं समझना। चाहे कोई कितना भी जानकर हो… बुद्धिमान हो… ज्ञानी हो…, लेकिन अगर उसने खुद को ऐसा मान लिया तो उसी दिन से उसकी लर्निंग खत्म हो जाती है। स्टीव कहते हैं कि आप हमेशा जिज्ञासु बने रहिये। आप जो काम कर रहे हैं, वही काम करने का और भी अच्छा तरीका हो सकता है उन्हें तलाशते रहिये। सीखने के लिए हमेशा तैयार रहिये …. भूखे रहिये ।
Stay Hungry….. Stay Foolish
श्री गोपाल भैया जी(Mr. Gopal Mishra) का विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहेंगे जिन्होंने इस आर्टिकल को पूरा करने में अपना सहयोग दिया और हमारी सफलता के लिए अपना कीमती समय निकाला…
Excellent post Kiran. Well done 🙂
Thanks Bhaiya..
Very nice Kiran Ji.
Thanks Anil Ji
This is the best one kiran bhaiya.thank you so much for this article. STAY HUNGRY STAY FOOLISH
this msg is best.
Thanks Kalesh.. Hope you are fine..
I am big fan of Steve Jobs … really inspiring quotes i like much more. thanks
Thanks
plz visit my Website
achhibaaten.blogspot.com
Awesome Post….. I really appreciated
Awesome Post
मेरा फ़कत नज़रिया बदलने की देर थी,
ताकती बैठी थी दुनिया साथ देने के लिए।
Very very nice sir good motivations
Explore our collection of Quotes on Love in Hindi with Images. Here you can get all types of Romantic and Sad Love Quotes in Hindi for Girlfriend, Boyfriend, Husband or Wife.